सिलेंडर फटने से लगी आग, एक परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले, मृतकों में मां-पिता के साथ तीन बच्चे 

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जयपुर), 21 मार्च। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसला गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर के फटने से गुरुवार सुबह लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत है गई। मृतकों में मां-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बिहार का रहने वाला यह परिवार फैक्ट्री में काम करने यहां निवासरत था।

 

प्राप्त समाचारों के अनुसार बिहार का यह परिवार एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जयपुर आया था और विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसला गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया, महिला खाना बना रही थी और तभी गैस सिलेंडर फट गया। घर में आग लगने से उनके तीन नाबालिग बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्य जिंदा जल गए। घटनास्थल पर तत्काल पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पूरी तरह से जल चुके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से उनकी आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Share this
READ MORE  शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.09 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी