पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के जनवरी सत्र में प्रवेश आरंभ

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 जनवरी। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर के शैक्षणिक सत्र जनवरी से दिसम्बर 2024 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस सत्र में बी.कॉम., बी़.एससी (गणित), बी.लिब एवं आई.एस.सी., बी.बी.ए, स्नातक पाठ्यक्रमों में इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए-शिक्षा, हिन्दी, संस्कृत, अंग्रजी, समाजशास्त्र, राजनीति व छत्तीसगढी भाषा के अलावा एम.एस.डब्ल्यू., एम.काम., एम.एस.सी.(गणित), एम.एस.सी.(कम्प्यूटर साइंस) पाठ्यक्रमों में शिक्षार्थी प्रवेश ले सकते है । डी.सी.ए, पी.जी.डी.सी.ए, पी.जी.डिप्लोमा इन योग साइॅस, रामचरित मानस में डिप्लोमा के अलावा सर्टिफिकेट इन जी.एस.टी में भी शिक्षार्थी प्रवेश ले सकते है।

प्रवेश हेतु विद्याथियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पाठ्यक्रम शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश अधिसूचना व दिशा-निर्देशों का अवलोकन अभ्यर्थी कर लें। प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन हेतु जिला मुख्यालयों के शासकीय महाविद्यालयों में स्थापित इस विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्रों से सम्पर्क किया जा सकता है। भिलाई में क्षेत्रीय केन्द्र नेहरू नगर, मनसा महाविद्यालय, सॉई महाविद्यालय, से. 6 से भी प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

Share this
READ MORE  NEET UG की तैयारी कर रही कोटा की स्टूडेंट ने नौवीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत