दुर्ग एस‌एसपी की नई पहल, पुलिस कर्मियों के जन्मदिवस पर उनसे मुलाकत कर दिया शुभकामना संदेश, एक दिन अवकाश देकर सेलिब्रेट करने का दिया तोहफा

Share this

 

 

दुर्ग न्यूज़, 16 जनवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा जिले भर में कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा के तहत एसपी कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने 15 जनवरी को 8 कर्मचारियों के जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी कार्यालय के पूरे स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जवानों का मुंह मीठा करा जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, उनको कहीं भी समय नहीं मिल पाता है तो पुलिस परिवार के साथ एक नई पहल जन्म दिवस मानने की परंपरा चालू की गई है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी के जन्मदिवस पर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु एक दिवस अवकाश भी प्रदाय किया जाएगा।

जवानों ने खुशी के इन पलों को अपने मोबाइलों में कैद कर यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा ही नहीं कि वे घर से बाहर हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं।

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में देशभक्ति एवं पुराने गीत प्रतियोगिता, डाक्टर शब्बीर एवं वागेस प्रथम