CM विष्णुदेव आज बालोद जिले के गुंडरदेही दौरे पर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय 174 करोड़ 93 लाख रुपए की अलग-अलग 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बालोद जिले का उनका ये पहला दौरा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस दौरान वे तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुंचने के बाद सबसे पहले जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ की फेमस मानस मण्डलियों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय 5 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण भी करेंगे।

Share this
READ MORE  डीजे रैली में दो गुट के युवक आपस में भिड़े, पुलिसवालों के सामने जमकर होती रही मारपीट | Youths of two groups clashed with each other in DJ rally, fighting fiercely in front of policemen