दुर्ग विधायक ने बनवाया स्केच, सेल्फी जोन में लोगों ने खूब खिंचाई फोटो | Durg MLA got a sketch made, people clicked a lot of photos in the selfie zone

Share this

दुर्गएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फ्लावर शो का लोगों ने लिया आनंद - Dainik Bhaskar

फ्लावर शो का लोगों ने लिया आनंद

दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक में रविवार को पुष्प प्रदर्शनी (flower show) का आयोजन किया गया। इस शो में 100 से अधिक प्रजाति के फूल और पौधों को रखा गया था। आयोजन के दौरान दुर्ग विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल भी पहुंचे। इस आयोजन का बच्चों और बड़ों सभी ने जमकर आनंद लिया। विधायक वोरा जहां अपना स्केच बनवाते दिखे तो वहीं सेल्फी जोन में लोगों ने अपने परिवार के साथ जमकर फोटो खिंचाई। अधिक भीड़ होने के चलते डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क के फ्रंट गेट को बंद कर दिया गया था। आयोजन के लिए पार्क के पिछले गेट को खोला गया था। यहां पार्किंग और अन्य व्यवस्था को भी अच्छा किया गया था। गेट पर ही फूल व अन्य पौधों को बेचने वालों को भी जगह दी गई थी। गार्डन के अंदर फूल ही फूल दिखाई दे रहे थे। यहां सबसे अधिक गुलाब, गेंदा और झरबेरा के फोलों की वरायटी देखने को मिली। आयोजन के दौरान लड़कियों के लिए मेंहदी, परिवार के लिए मूर्ति, बच्चों के लिए प्ले जोन आदि की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने दुर्ग नगर निगम के इस आयोजन को खूब सराहा। इस आयोजन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया करने वाले थे, लेकिन वो सुबह 11 बजे न आकर शाम को आएंगे।

विधायक वोरा अपना स्केच बनवाते हुए

विधायक वोरा अपना स्केच बनवाते हुए

फूलों से सजाया 4 साल बेमिशाल
आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को भी दिया गया था। यहां फूलों से चार साल बेमिशाल लिखा हुआ था और वहां भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ उनकी योजनाओं को दिखाया गया है। लोगों ने इसे देखकर वहां जमकर सेल्फी खिचवाई।

फ्लावर शो राजेंद्र प्रसाद पार्क

फ्लावर शो राजेंद्र प्रसाद पार्क

आकर्षक व्यंजनों की भी थी व्यवस्था
अब घूमने जाएं और कुछ खाएं न ऐसा हो ही नहीं सकता। इसे देखते हुए यहां छोटे-छोटे खाने पीने के काउंटर बनाए गए थे। यहां अलग-अलग तरह की डिस समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई थी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने सूखे मिर्च व अन्य मसालों का स्टाल लगाया। लोगों ने इस खूब पसंद किया।

राम वन गमन पथ की बनाई गई आकर्षक प्रदर्शनी

राम वन गमन पथ की बनाई गई आकर्षक प्रदर्शनी

राम वन गमन पथ की दिखाई प्रदर्शनी
आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ में भगवान राम कहां कहां से गुजरे उसकी प्रदर्शनी भी बनाई गई थी। राम वन गमन पथ की प्रदर्शनी को भी फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इसे भी लोगों ने काफी सराहा। यूपी से आई युवती ने कहा कि उन्हें यह आयोजन देखकर काफी अच्छा लगा। वहीं एक युवती ने कहा कि यहां टैटू बनाने वाला भी होना था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  एमएस सिंहदेव किक्रेट टूर्नामेंट में तीन टीमों की बीच होगा लीग मैच | League match will be held between three teams in MS Singhdev cricket tournament