
अंबिकापुर11 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

महाराजा एम एस सिंहदेव स्कूल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता अंबिकापुर में शुरू हो गया है। लीग मैच के लिए इस प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल अज़बनगर, विश्रामपुर, मल्टीपरपज स्कूल, हॉली क्राॅस स्कूल और एकडमी 11 टीम का आपस में लीग खेला जाएगा। लीग मैच में पहला मैच होली क्राॅस और हायर सेकंडरी अजबनगर अबजनगर के बीच खेला गया, जिसमें होली क्रास टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 101 का लक्ष्य दिया।

हायर सेकंडरी स्कूल अबजनगर 101 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए 11 ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत गया। हायर सेकंडरी स्कूल अजबनगर से मैन ऑफ द मैच रहे अभय ने 3 ओवर 18 रन दो विकेट लिया। आज का दूसरा लीग मैच एकेडमी 11 और विश्रामपुर के बीच खेला गया, इस मैच में विश्रामपुर टाॅस जीतकर बैटिंग किया। बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 बनाया, 130 रन का लक्ष्य का पीछा करने के लिए एकेडमी 11 की टीम ने 13 ओवर 4 बाल पर 131 रन बना कर मैच जीत लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच त्रम्बेंकेश्वर सिंह (शिवम ) को दिया गया। निर्णायकों में रवि शंकर भगत, कमल किशोर निकुंज, रविन्द्र सिंह, पवनीत गील, अरुण पटवा, इशहाक तिर्की, विशेष दुबे रहे। 23 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे से लीग का तीसरा मैच व 12 लीग का चौथा मैच खेला जायेगा। आज मैच में सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप सिंह, संघ सचिव विनीत जायसवाल, शैलेश सिंह, विकास शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, आनंद धर दीवान, रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, उपस्थित थे।
