दुर्ग लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 30 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन 30 जनवरी को 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। यह कार्यालय गंजपारा में लाला गुपचुप सेंटर के पास खुलेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग लोकसभा प्रभारी, चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद) के साथ लोकसभा क्षेत्र के समस्त जिला प्रभारी व सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्षगण एवं विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दुर्ग लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल एवं सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने उक्त कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं और भगिनियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग की खिलाड़ी आकर्षी अब पुलिस विभाग में डीएसपी बनाई गई