CG IT RAID: भिलाई में बन रहा‘एंटीलिया’, बिल्डर अजय चौहान के यहां IT का छापा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० टीम को समझ लिया था बराती

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 31 जनवरी। देशभर में सुबह से आईटी की रेड से हड़कंप मचा हुआ है। पूर्वमंत्री अमरजीत भगत समेत भूपेश बघेल के खास समझे जाने वाले पप्पू बंसल तक इसकी आंच पहुंची है। प्रदेशभर के बड़े-बड़े कारोबारियों के आवास पर आईटी का छापा पड़ा है। आलम ये है कि अमरजीत भगत की इस छापे के बाद तबीयत अचानक बिगड़ गई। लेकिन इस छापे में एक खास व्यापारी का नाम सामने आ रहा है जो भिलाई में अंबानी परिवार के ‘एंटीलिया’ जैसा घर बना रहा था।

 

भिलाई के नेहरू नगर में बनाया जा रहा ‘एंटीलिया’

 

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पप्पू बंसल के अलावा आईटी ने प्रदेश भर के कई व्यापारियों के आवास पर रेड मारी है। इसमें भिलाई के रियल इस्टेट के संचालक अजय चौहान का भी नाम है। ये कारोबारी भिलाई के नेहरू नगर में मुंबई स्थित भारत के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बंगले ‘एंटीलिया’ (Antilia) की तरह ही अपने घर का निर्माण भिलाई में करवा रहा था। इस बंगले का आर्किटेक्ट मुंबई से भिलाई समय-समय पर आया करते हैं। एंटीलिया को दुनिया का सबसे महंगा घर बताया जाता है। इसे 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत में तैयार किया गया है।

 

बता दें कि, अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे से आईटी का छापा पड़ा है। इनकम टैक्स के 5 अफसर यहां पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं। अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल आईटी के अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं और जांच कर रहे हैं।

READ MORE  विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ

 

आपको बता दें अजय चौहान भिलाई के रियल इस्टेट में बड़ा नाम है। इनके द्वारा भिलाई दुर्ग सहित कई स्थानों पर काफी बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। रविवार की रात को यहां पर एक विवाह समारोह का आयोजन चौहान इंपीरियल में हो रहा था आज सुबह जैसे ही इनकम टैक्स के पांच अफसर गाड़ियों में पहुंचे तो यहां पर सभी को लगा कि यह बाराती हैं बाद में चौहान इंपीरियल के हाल में बैठकर अफसर ने अपना परिचय इनकम टैक्स विभाग का दिया और अजय चौहान के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ करने लगे। सभी के मोबाइल इनकम टैक्स के अफसरों ने जब्त कर लिए हैं। पूछताछ जारी है।

 

चर्चा यह भी है कि रियल इस्टेट के संचालक अजय चौहान के संबंध छत्तीसगढ़ के कई बड़े आइएएस और आईपीएस के साथ है। समझा जा रहा है कि इनकम टैक्स को लंबे समय से यह इनपुट मिल रहा था कि अजय चौहान के साथ अफसरों ने अपने पैसे लगाए हैं।

Share this