
दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 1 फरवरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीएम की गिरफ्तारी की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। ईडी के एक्शन मोड से देशभर के कई दिग्गजों में हड़कंप मचा हैं। वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से राजनैतिक स्तर पर भूचाल आ गया है।

गिरफ्तारी से पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। वहीं आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथ ग्रहण हो सकता है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। दूसरी ओर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

