गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल के बाद ओमान में बंधक दीपिका हुई आजाद

Share this

दुर्ग न्यूज़, 08 फरवरी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मस्कट में बंधक बना कर रखी गई भिलाई की दीपिका को मुक्त करवा दिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फोन पर बात कर दीपिका के हाल-चाल की जानकारी ली। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मस्कट में भारतीय दूतावास अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, एजेंट जैनब और अब्दुल के जरिए दीपिका नौकरी की तलाश में विदेश गई थी। जहां उससे दो साल का कॉन्ट्रेक्ट कराया गया था। दीपिका ओमान की राजधानी मस्कट में हफीजा के घर पर कुकिंग का काम करती थी। इसके एवज में जून से दिसम्बर 2023 तक उसके खाते में 25 हजार रुपए ठ्रांसफर किए गए। इस बीच हफिजा और उसकी बहू का किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इस विवाद की जिम्मेदार दीपिका को ठहराया गया। उसके बाद दीपिका को हफीजा और उसके घर वाले प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके विरोध में दीपिका ने काम छोड़ने की बात कही थी। तब उसके साथ मारपीट की गई और इंडिया कॉन्टेक्ट के सेल्यूलर साधन छीन लिए थे। घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

 

डिप्टी सीएम ने दीपिका से सबसे पहले फ़ोन पर बातचीत शुरू करते ही हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बेसी में आ गई हूँ। शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया। उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई करने की बात कही।

READ MORE  शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा
Share this