ओमान में फंसी भिलाई की दीपिका आज रात दिल्ली के लिए भरेगी उड़ान, पति मुकेश ने विधानसभा पहुंच विधायक रिकेश का माना आभार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 08 फरवरी। रोजगार की तलाश में ओमान देश पहुंच कुकिंग कार्य कर रही छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई खुर्सीपार निवासी 29 वर्षीय जोगी दीपिका आज रात मस्कट इंडियन एम्बेसी से भारत के लिए उड़ान भरेगी। सुबह दिल्ली और फिर कल दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन स्वयं दीपिका से मुलाकात कर उसकी अगुवाई करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई विधानसभा अंतर्गत खुर्सीपार क्षेत्र से कुकिंग के काम को लेकर मस्कट ओमान गई 29 वर्षीय जोगी दीपिका इंडियन एंबेसी से आज रात को मस्कट विमान से कल सुबह दिल्ली पहुंच रही है।
दीपिका के आने की खबर जैसे ही आज विधायक राकेश सेन ने उसके पति जोगी मुकेश को दी उनके घर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भिलाई खुर्सीपार में शक्ति नगर निवासी दीपिका का पति मुकेश आज रात रायपुर पहुंचा और विधायक रिकेश सेन का आभार जताया।
गौरतलब हो कि विगत दिनों मुकेश ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के पास अपनी पत्नी के ओमान में फंसे होने की जानकारी दी थी, उसने पुलिस अधिकारियों से भी मदद की गुहार लगाई थी पर मामला चूंकि इंटरनेशनल था इसलिए पहल जल्द नहीं हो पा रही थी। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर इस बाबत जानकारी बनाने कहा। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से भी चर्चा कर जल्द पहल की अपील की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार में विदेश मंत्रालय से पहल कर ओमान से इंडियन एंबेसी मस्कट आई दीपिका से फोन कर बात की थी।विधायक रिकेश सेन भी लगातार मस्कट में दीपिका के विषय में जानकारी लेते रहे। आज जैसे ही एम्बेसी से दीपिका को क्लियरेंस मिला विधायक रिकेश सेन ने खुर्सीपार मुकेश को फोन पर जब जानकारी दी कि दीपिका आज रात 10 बजे मस्कट से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही है, मुकेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुकेश तत्काल भिलाई से विधानसभा भवन रायपुर पहुंचा और यहां विधायक रिकेश सेन का आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि विदेश मंत्रालय ने दीपिका के दिल्ली तक आने की टिकट दी है। वहां से विधायक रिकेश सेन ने फ्लाइट से रायपुर आने टिकट करवाई। दीपिका को रिसीव करने कल रिकेश सेन स्वयं मुकेश के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे।
भिलाई के मुकेश ने बताया कि उसने विधायक रिकेश सेन, प्रधानमंत्री मोदीजी से ओमान में फंसी उसकी पत्नी दीपिका को सुरक्षित भारत लाया जाए। दीपिका और मुकेश की 4 साल की बच्ची वैष्णवी और 6 साल का बेटा समर, जो कि पिता के साथ ही भिलाई में हैं, वो भी काफी खुश हैं। मुकेश ने बताया कि विधायक रिकेश सेन ने उनसे कहा कि दीपिका के काम की व्यवस्था वो भिलाई में ही कर देंगे, पूरा परिवार एक साथ रहो।

READ MORE  मुख्यमंत्री बोले- पीड़िता का वीडियो मैंने देख लिया, अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा, कांग्रेस भी भड़की | Instructions for the safety of the rape victim's family: The Chief Minister Bhupesh Baghel said, I have seen the video of the victim, asked the officers to take action
Share this