भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30 वां दिन: राहुल गांधी ने कोरबा में किया रोड शो

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 फरवरी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। रायगढ़ के बाद कोरबा में राहुल गांधी के रोड शो और एक जन संबोधन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, समर्थकों के उमड़े जनसैलाब के बीच, यात्रा धीरे-धीरे छुरी की ओर बढ़ रही है। वहां से आगे यात्रा कटघोरा चौक तक जाएगी, जहां दोपहर का ब्रेक लिया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा, आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारंभ। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के कोरबा से फिर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

Share this
READ MORE  नशेड़ी वाहन चालकों पर रातभर चली कार्रवाई; नाबालिगों से भी गाड़ी की गई जब्त | SP Santosh Singh himself went on the streets and investigated, Overnight action on drunken drivers