

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 12 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा के चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला अब गर्माने लगा है। पूर्व सांसद जया प्रदा एक बार फिर रामपुर की एमपी- एमएलए कोर्ट नहीं पहुंचीं। जिसके बाद कोर्ट औरने जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। वहीं लगातार यह सातवीं बार है कि जया अदालत में पेश नहीं हुई है। बता दें कि अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में दो मामले चल रहे हैं। इनमें से एक कैमरी में और दूसरा केस थाना स्वार में चल रहा है। दोनों मामले लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं। दोनों मुकदमों अदालत में लंबित हैं, क्योंकि जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि पूर्व सांसद के खिलाफ सातवीं बार गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं। पूर्व सांसद जया प्रदा आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों में ‘फरार’ हैं। इस केस में 27 फरवरी को सुनवाई होगी। कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया है।

