छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या…JEE परिणाम आने के बाद उठाया यह कदम

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के छात्र ने राजस्थान के कोटा में मंगलवार की सुबह आत्महत्या कर ली। जेईई मेन का परिणाम जारी होने के बाद 16 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। छात्र की मौत का खुलासा तब हुआ जब उसके माता-पिता ने अपने बेटे को फोन लगाया। जब छात्र ने फोन नहीं उठाया तब परिजनों ने हॉस्टल के वार्डन को सूचना दी। जिसके बाद वार्डन पहुंची तो देखा कि छात्र अपने रूम में फांसी पर लटका हुआ है। तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रिजल्ट आने के बाद उठाया कदम

कोटा के पुलिस उप‌अधीक्षक (डीएसपी) भवानी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा के महावीर नगर इलाके में अपने हास्टल के कमरे में यह कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया, “सोमवार रात को छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का परिणाम सोमवार रात को घोषित किया गया। इसके तुरंत बाद, छात्र ने आत्महत्या कर ली।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने यहीं से 11वीं की पढ़ाई भी की थी। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी।

READ MORE  PM मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

 

इस साल ये तीसरा मामला

शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले कोटा में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है। इस साल का यह छात्रों की आत्महत्या का तीसरा मामला है। बता दें कि आज सुबह ही सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन का परिणाम घोषित हुआ था। इस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी 12 फरवरी से ही परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज सुबह यह परिणाम जारी किया गया।

Share this