इपसेफ के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 16 एवं 17 फरवरी को रायपुर में

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 फरवरी। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉयज फेडरेशन(इपसेफ) के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 16 एवं 17 फरवरी को रायपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इपसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला एवं ओपी शर्मा ने बताया कि बैठक में 16 राज्यों के प्रतिनिधि सम्मलित हो रहे हैं। 16 फरवरी को बैठक दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन योजना एक समान रूप से सभी राज्यों में लागू करने, राष्ट्रीय वेतनमान के लिए आयोग का गठन, संविदा एवं आऊट सोर्सिंग प्रथा बंद करने जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा एवं महासचिव प्रेमचंद चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखेंगे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में किसानों और ग्रामीणों के जीवन में सहकारिता से आया बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री बघेल