बिरनपुर हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, गृहमंत्री ने विधानसभा में किया ऐलान 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 21 फरवरी। बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी। ध्यानाकर्षण में उठे मामले पर सीबीआई जांच की घोषणा की गयी। बुधवार को विधायक ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाए जाने पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बिरनपुर कांड की CBI जांच की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि, बिरनपुर गांव में जिस युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई उसके पिता ईश्वर साहू अब उसी क्षेत्र के विधायक हैं।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। श्री शर्मा ने बिरनपुर कांड की जांच CBI से कराने की घोषणा की है। आपको बता दें कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में युवक भुवनेश्वर साहू को गांव के मुस्लिम मोहल्ले के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि, पिटाई करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष भी शामिल थे। लेकिन हत्या के आरोप में गिरफ्तारी महज कुछ लोगों की हुई। बता दें कि प्रदेश में सीबीआई की एंट्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद यह सीबीआई जांच की पहली घोषणा है।

Share this
READ MORE  पुलिस दिनभर करती रही वाहनों की जांच और रात में बाइक में फर्राटे मारते नजर आए लड़के | The police kept checking the vehicles throughout the day and the boys were seen roaming in the bike at night.