BIG BREAKING : पुणे में 4000 करोड़ की 2 हजार किलो एमडी ड्रग्स जब्त, 4 जगहों पर छापेमारी… पुणे पुलिस की निशानदेही पर नई दिल्ली में कई जगहों पर दी गई दबिश

Share this

दुर्ग न्यूज़ (पुणे), 22 फरवरी। पुणे पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस ने तीन दिन में 4000 करोड़ रुपये की 2000 किलो एमडी ड्रग्स (Mephedrone Drug) जब्त की है। पुणे पुलिस की विभिन्न टीमों ने पुणे, विश्रांतवाडी, कुरकुंभ, दौंड और राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को वैभव उर्फ पिंट्या माने और उसके साथियों को पकड़ा और उनके पास से साढ़े तीन करोड़ की ‘म्याऊं म्याऊं’ ड्रग यानी एमडी ड्रग्स जब्त की। वहीं से पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने अपने सभी सूत्र एक्टिव किए। पुणे जिले में चार जगहों पर और फिर दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दो दिन पहले पुणे पुलिस ने एक बड़े आपरेशन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स जब्त की थी। पुणे पुलिस क्राइम ब्रांच की ओर से चलाए गए इस आपरेशन में 52 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन ड्रग ( एमडी ) मिला है। बताया जा रहा है कि पुणे में पकड़े गए ड्रग को मुंबई भेजा जाना था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो एमडी की कीमत 2 करोड़ रुपए है।
इस मामले में इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। छानबीन में पता चला है कि ये ड्रग्स मुंबई में ड्रग पैडलर्स पाल और ब्राउन को बेची जानी थी। यह दोनों विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। दो दिन पहले पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों के नाम वैभव माने,अजय करोसिया और हैदर शेख है। माने और शेख के खिलाफ ड्रग तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य जगहों पर छापेमारी की गई।

READ MORE  Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार ने किया ऐलान
Share this