CBI RAID : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय पर छापा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 22 फरवरी। जम्मू-कश्मीर में किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मामले में सीबीआई ने गुरुवार सुबह दिल्ली में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास और कार्यालय में छापा मारा। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में 30 जगहों पर छापेमारी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वह राज्य के राज्यपाल थे तो उन्हें परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी।

 

 

मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। पिछले महीने भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की चल रही जांच के सिलसिले में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में लगभग 8 स्थानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने पिछले महीने छापेमारी में 21 लाख रुपये से अधिक की नकदी के अलावा डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे।

 

केंद्रीय एजेंसी ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (प्राइवेट) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पूर्व अधिकारी एमएस बाबू, एमके मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चौधरी जम्मू-कश्मीर कैडर (अब एजीएमयूटी कैडर) के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Share this
READ MORE  संसद में पहली बार: सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब, संसदीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के 163 और राज्यसभा के 194 सवाल हटाए गए