मंहगी लग्जरी गाड़ियों में नकली एयर बैग ! दिल्ली में फर्जी कंपनी का भंडाफोड़, करोड़ों का सामान बरामद

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 21 अप्रैल। सड़क पर तेज रफ्तार वाहन अगर किसी हादसे की चपेट में आ जाते हैं, तो उन गाड़ियों के अंदर फिट एयरबैग्स चालक और उस पर सवार लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं और यदि यही एयरबैग्स नकली हो तो क्या होगा?

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राजधानी दिल्ली में लग्जरी वाहन चालक और उस पर सवार लोगों की सुरक्षा को ताक पर रख कर बड़े पैमाने पर नकली एयरबैग बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है।

 

नकली एयरबैग के साथ 3 लोग गिरफ्तार

पुलिस टीम ने माता सुंदरी रोड पर ब्रांडेड लग्जरी गाड़ियों की नकली एयर बैग बनाने वाली 2 कंपनियों के ठिकाने पर छापेमारी कर वहां से एक करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपए के नकली एयरबैग एवं अन्य सामानों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फैजान (26), मोहम्मद फराज (35) और फुरकान (35) के तौर पर हुई है। ये दिल्ली के तुर्कमान गेट और माता सुंदरी रोड इलाके के रहने वाले हैं।

 

डीसीपी एम.हर्षवर्धन के मुताबिक, इनके कब्जे से मॉरिस गैराज गाड़ी की 12 एयरबैग, बीएमडब्लू की 12, सिट्रोएं के 12, निशान के 23, रेनो के 27, फॉक्सवैगन के 17, महिंद्रा के 20, टोयोटा के 14, टाटा के 32, हौंडा के 39, स्कोडा के 57, हुंडई के 66, सुजुकी के 86, किया के 12, फोर्ड के 8, वॉल्वो गाड़ी के 3 एयरबैग्स के अलावा, बिना लोगो वाली 15 एयरबैग्स, पैसेंजर के 54 एयरबैग्स, 5 बैलून क्लॉथ, 287 मोटर एयरबैग और 109 अन्य रॉ मटेरियल बरामद किया गया हैं।

READ MORE  छग में IAS अधिकारी सहित कई शराब कारोबारी ED की हिरासत में, कल कोर्ट में कर सकती है पेश

 

डीसीपी ने बताया कि नकली एयरबैग बनाने वाले दो उत्पादकों के बारे में पता चला, हो माता सुंदरी रोड पर गुरुद्वारे के नजदीक स्थित T-हट्स नम्बर-24 और 248 में इन एयरबैग्स का उत्पादन कर रहे थे। सूचना पर एसीपी ऑपरेशन सुरेश खुंगा की देखरेख और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

टीम ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर माता सुंदरी रोड पर T-हट्स नंबर-24 और 248 में छापेमारी की। जहां पुलिस को इन नकली एयरबैग बनाने वाले उत्पादकों के बारे में पता चला। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली एयरबैग्स बरामद किए जिन्हें टॉप ब्रांडेड कारों के लिए डिजाइन किया गया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान फैजान, फराज और फुरकान के रूप में दी।

Share this