वर्षाकाल पूर्व सफाई, नालियों पर से कब्जा तोड़ कर हुई कार्रवाई 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 मई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र की निचली बस्तियों में बरसात के समय पानी न भरे इस हेतु नगर निगम द्वारा सफाई शुरू कर दी गई है। आयुक्त देवेश ध्रुव के निर्देश अनुसार बारिश के समय किसी भी तरह से कहीं पर भी निचली बस्तियों में जल जमाव न हो, मानसून आगमन पूर्व युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत जोन 2 कमिश्नर ईशा लहरे अपने दल के साथ वार्ड क्रमांक 23 एवं 25 में हुए नाली के ऊपर अवैध निर्माण को तोड़कर सफाई कराई गई। नालियों के ऊपर स्लैब बनाकर लोग पार्किंग का उपयोग कर रहे थे। पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन लोग नहीं माने। बाद में समझाइश पर स्थानीय निवासी भी नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाने में सहयोग करने लगे। जिनके घरों में अवैध निर्माण किया गया था उनको समझाने पर नहीं हटाए उसको जेसीबी से तोड़ा गया। जोन‌ आयुक्त ईशा लहरे ने बताया कि बरसात के समय बुद्ध विहार के पास लगभग 50 घरों में पानी भर जाता था अभी सूर्यकुंड के पास 10 लोग ऐसे मिले जो अपने सामने सरकारी पक्के नाली पर स्लैब बना लिए थे जिससे सफाई नहीं हो पा रही थी। वहां कचरा जाम हो जा रहा था आज पक्का निर्माण को तोड़ा गया जिससे समुचित सफाई हो पाए। बुद्ध विहार एवं सूर्य कुंड का तालाब के आसपास रहने वाले लगभग 100 परिवार को आने वाली बारिश के दिनों में जल भराव से निजात मिल सकेगा। निगम भिलाई के सभी जोन में नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम चल रहा है। आयुक्त ध्रुव ने लोगों से अपील की सब लोग सहयोग करें, स्वयं हटा लेंगे तो ठीक है अन्यथा चालानी कार्रवाई होगी। निगम द्वारा हटाने पर जो खर्च आएगा। अवैध कब्जाधारी से लिया जाएगा। इस कार्रवाई दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर, ए मेरे वतन के लोगों, देशभक्ति गीतों की शहर के गायकों ने दी बेजोड़ प्रस्तुति