सूने मकान का ताला तोड़ जेवर सहित नकदी चोरी | Cash stolen along with jewelery by breaking the lock of an empty house

Share this

राजनांदगांव7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शहर के नेहरु नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 40 हजार की चोरी कर ली गई है। चोरी हुए सामानों में आभूषण व नकदी शामिल है। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि नेहरु नगर में रहने वाली प्रार्थिया अपने परिवार के साथ नंदई चौक वाले पुराने मकान में गई थी। इस दौरान उसने मकान में ताला लगाया था, लेकिन सोमवार सुबह जब वह वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ था, कमरे में रखी आलमारी भी खुली हुई थी। जिसमें रखे 18 हजार रुपए नगद और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  लंबे समय से था सूची का इंतजार, दुर्ग-भिलाई से कई लोगों को मिली जगह | The list was awaited for a long time, many people got place from Durg-Bhilai