सोने-चांदी के दाम बढ़ने से अब कम होने लगी ग्राहकी | Due to the increase in the price of gold and silver, now the subscription has started decreasing.

Share this

बेमेतरा5 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

सोने चांदी के दामों में वृद्धि होने से सराफा मार्केट में ग्राहकों की कमी है। ग्राहक ज्वेलरी खरीदने दुकानों में कम संख्या में पहुंच रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम वाले मध्यम और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ज्वेलरी खरीद पाना मुश्किल होने लगा है। चांदी की कीमत 61 हजार से 68 हजार रुपए प्रति किलो तथा सोने की कीमत 52 हजार से 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत हो गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सराफा कारोबारी कार्तिक श्याम सोनी ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में पिछले महीने से भारी तेजी आई है। बीते 1 महीने के भीतर सोना में 6000 रुपए की वृद्धि होकर 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह चांदी 67000 रुपए प्रति किलो था। जबकि महीने भर पूर्व 60 से 61000 रुपए प्रति किलो था। इस तरह से सोने.चांदी के दामों में वृद्धि हो जाने से वैवाहिक परिवार वालों को दिक्कते होने लगी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गहने और नकदी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 लोगों के बेचा था चोरी का समान | 4 accused including jewelry and cash arrested, 2 people had sold stolen goods