छत्तीसगढ़ बंद : राजधानी में विहिप ने की बस स्टैंड पर बसों में तोड़फोड़, जयस्तंभ चौक पर चक्काजाम

Share this

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद ने रायपुर के भाठागांव चौक के बस स्टैंड पर बसों के साथ तोड़फोड़ की जिसकी वजह से बसों के पहिए थम गए हैं और यात्रियों की परेशानियां बढ़ी है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने जिन गाड़ियों के कांच तोड़े हैं उस बस के ड्राइवर और कंडक्टर का कहना है कि, विश्व हिंदू परिषद ने उनके साथ आक्रामकता दिखाई और बसों के कांच भी तोड़े उन्होंने शांति से कोई बात नहीं की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विहिप और बजरंग दल ने राजधानी रायपुर के कई जगहों पर चक्काजाम किया है। शहर के 4 प्रमुख चौराहों पर चक्काजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे एक साथ विहिप कार्यकर्ताओं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। आज रायपुर के जयस्तंभ, फाफाडीह, तेलीबांधा और भाठागांव चौक पर चक्काजाम शुरू किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

Share this
READ MORE  CG शराब घोटाला : अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत