बेमेतरा जिला अलर्ट पर, धारा 144 जारी, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, अफवाह फ़ैलाने, फारवर्ड करने पर एडमिन समेत संबंधित पर कडे़ एक्शन के निर्देश

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले बिरनपुर में हिंसा के बाद आज दो पिता पुत्र का शव मिलने की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह को लेकर बेमेतरा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
बेमेतरा पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि कुछ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर बीरनपुर ग्राम में 6 लोगों की कथित मृत्यु की अफ़वाह फैलायी जा रही है। वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बीरनपुर में 2 व्यक्तियों का शव पुलिस द्वारा बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्राम में सत्यापन कराये जाने पर ग्राम से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है। बेमेतरा पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक खबरों पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही इसे फ़ॉरवर्ड करें। समस्त सोशल साईट्स के ग्रुप एडमिन ध्यान रखें कि आपके ग्रुप का कोई भी सदस्य आपके ग्रुप में गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें, साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने, दो पक्षों में विवाद बढ़ाने, दो गुटों में विवाद बढ़ाने या किसी जातियों के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज, पोस्ट चित्रण या विडियो फैलाता अथवा प्रसारित करता है तो उस व्यक्ति को ग्रुप के सदस्य को ग्रुप एडमिन उक्त बातों को प्रसारित करने के लिये मना करें। न माने तो उस व्यक्ति को तत्काल ग्रुप से हटा दें। बेमेतरा पुलिस ने यह भी कहा है कि ऐसे विवादित पोष्ट करने वाले व्यक्तियों की जानकारी रायपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9479191099 में अनिवार्य रूप से दें। यदि ग्रुप एडमिन द्वारा उक्त जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती है तो ग्रुप एडमिन की भी उस पोस्ट के संबंध में जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन पर भी विवादित पोस्ट को प्रसारित करने के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक व असत्य खबरें पोस्ट / शेयर / फारवर्ड / कमेंट करता है, जिससे लोकशांति पर प्रतिकूल प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध भी भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवई की जाएगी |

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, चौथे की तलाश जारी | Police caught 3 youths, search for fourth continues