बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रेलर ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत | Road accident in Durg…Teacher killed, Chhattisgarh accident news

Share this

दुर्ग3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मौके पर ही टीचर की मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

मौके पर ही टीचर की मौत हो गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुए सड़क हादसे में टीचर की मौत हो गई है। वो बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आए ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा उतई थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के आस-पास की है। नरोत्तम लाल भारती बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान वह उतई के महिमा हॉस्पिटल के पास पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

बताया गया कि सामने की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर आ रहा था। उसने सीधा टीचर की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। उधर ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला था। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

नरोत्तम लाल भारती जोरातराई स्कूल में करीब 15 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके स्टूडेंट्स ने बताया कि सर बहुत अच्छे थे। सर भारती सर के नाम से जाने जाते थे। भारती सर के समय जिस किसी भी छात्र-छात्राओं ने उनसे शिक्षा लिया वे हमेशा उनका गुणगान करते हैं। उनका इस तरह से जाना काफी दुखद है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु जानेंगे भगवान श्री राम के वनवास की कहानियां, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन करेंगे लोकार्पण