राहुल गांधी आज से दो दिन CG दौरे पर, कांकेर और भानुप्रताप पुर में करेंगे सभाएं, कर सकते हैं बड़ी चुनावी घोषणाएं

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 अक्टूबर।‌ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गांधी के द्वारा इस दौरे में मतदाताओं को कांग्रेस की ओर से कोई अहम चुनावी गारंटी देने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला ने बताया कि गांधी 28 अक्टूबर को दोपहर रायपुर आयेंगे। गांधी इसके बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गांधी इसके बाद दोपहर तीन बजे फरसगांव में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होने बताया कि गांधी अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर तीन बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गिरीश देवांगन का मुकाबला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से है। कवर्धा सीट पर वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  चंद्रबाबू नायडू हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति