अतिरिक्त तहसीलदार ने पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 10 जनवरी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आज समय सीमा बैठक में जन सामान्य की राजस्व सहित विभिन्न प्रकार की मांगों, समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण किए जाने के निर्देश मिलते ही तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने एसडीएम मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत करंजा भिलाई का दौरा किया। दौरे के समय ग्रामवासियों ने राजस्व दस्तावेज संबंधी समस्या बताई। आम जनता को सुनने और समाधान करने उसी स्थान पर पेड़ के नीचे बैठ गए। कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाकर जन चौपाल लगाया और लोगों को मांग, समस्याओं को सुना।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जन चौपाल के दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश भगत ने भी लोगों की आम समस्या सुनकर उसका समाधान किया। जन चौपाल में उपस्थित लोगों से चर्चा की। खाताधारक मन्नू लाल पिता तुलसी साहू ने अपनी जमीन के फौती नामांतरण, चिमन लाल ने नक्शा काटने, प्रभा प्रसाद ने डुप्लीकेट किसान किताब दिलाने समक्ष में आवेदन किया। जिस पर फौरी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही डुप्लीकेट किसान किताब देने, नक्शा काटने का आदेश दिया गया। फौती नामांतरण हेतु तुरंत समाधान किया गया। जन चौपाल में स्वामित्व योजना, भुइयां सॉफ्टवेयर में अभिलेख दुरुस्ती हेतु मोबाइल नंबर, आधार नंबर प्रविष्टि कराने, के लाभ की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान बोनस वितरण से छूटे हितग्राहियों के खातों को अपडेट करने संबंधी आम लोगो से चर्चा, कर कृषि विभाग, सेवा सहकारी समिति एवं पटवारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने उपस्थित लोगों को 06 जनवरी से चल रहे निर्वाचक नामावली को शुद्ध रखने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को अद्यतन रखने नाम जोड़ने, काटने, संशोधन करने, स्थांतरित करने की कार्यवाही से अवगत कराया। लोगों को जागरूक किया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जागेश्वरी, पटवारी श्रीमती ज्योति राजपूत, सरपंच अशोक साहू, पंचायत सचिव रमेश सिन्हा, कोटवार सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

READ MORE  दुर्ग की विधानसभाओं में एक दर्जन उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त, देखिए सूची कौन कौन लड़ने से पहले ही मैदान से कर दिए गए OUT
Share this