दुर्ग न्यूज़, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार दाल-भात केंद्र (Dal-Bhat Center) फिर से शुरू करेगी। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्रों में मजदूरों को नि:शुल्क भरपेट खाना मिलेगा। उम्मीद है कि यह योजना एक अप्रैल से शुरू की जा सकती है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
बता दें कि बीजेपी शासन काल में जब रमन सिंह की सरकार थी तभी दाल-भात केंद्र शुरू किये गए थे। दाल-भात केंद्रों में पूर्व में मजदूरों को पांच रुपये में भोजन मिलता था। वहीं पांच साल पहले बघेल सरकार में इसे आर्थिक सहयोग नहीं मिला। जिसके कारण यह केंद्र स्वत: बंद हो गये। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद दाल-भात केंद्र फिर से चलाया जाएगा और मजदूरों को फ्री में भरपेट खाना मिलेगा।
