ट्रक खड़ी कर घर जा रहे दो युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 06 फरवरी। गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकाभाट के पास बीती रात दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक नर्रा तो दूसरा जमरुवा गांव का रहने वाले है। जो ड्राइवरी का काम करता है, जो ट्रक खड़ा करके अपने घर लौट रहा था। इस बीच ये हादसा हो गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से धमतरी से बालोद की ओर आ रहे थे। तभी मार्ग में बालोद से धमतरी जा रही हाइवा ने दोनों को ठोकर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतक ड्राइवर का काम करते थे। जिसमें एक की भूपेंद कुमार और दूसरे की भुनेश्वर कुमार के रूप में पहचान हुई है।

Share this
READ MORE  "मिसेज यूनिवर्स" के दो खिताब लेकर लौटी प्रेरणा, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से भव्य स्वागत