न्यू प्रेस क्लब भिलाई के सूर्या राव अध्यक्ष, महासचिव खिलावन और संतोष मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 9 मार्च। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के कार्यकारिणी का चुनाव प्रेस क्लब भवन नेहरू भवन रोड सुपेला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अध्यक्ष पद पर टी सूर्या राव, महासचिव खिलावन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, कार्यालय सचिव रमेश भगत, सहसचिव संतोष मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएम तांड़ी, उपाध्यक्ष मोहन राव व कोमल धनेसर, सचिव डीके साहू, रत्नाकर अल्वा, कार्यकारिणी के 6 सदस्य अजीत सिंह भाटिया, सुनील चौहान, जयप्रकाश आर्य , गौकरण निषाद, मोहम्मद रमजान खान,अनिल पंडा अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर विजयी हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में अरविंद सिंह, बीडी निजामी, उमेश निवल, कमल शर्मा, राजेंद्र सोनबोईर, प्रवीण शर्मा, मिथिलेश ठाकुर , अभय जवादे,रमेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नए कमिश्नर सर्वे ने संभाला पदभार, बरसते पानी में दफ्तरों में घूमकर ली खबर