दुर्ग न्यूज, 13 अगस्त। हमारी बेटियां हमारी शान हैं और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw मीता पवार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक iucaw शिल्पा साहू एवं रक्षा टीम द्वारा लंगूरवीर मंदिर द्वारा संचालित गुरुकुल शनिचरी बाज़ार दुर्ग में बालक बालिकाओं को आज हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया। महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर , अभियक्ति एप की जानकारी दी गई। आवश्यक emergency नंबर बताया गयाl महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर और अपने माता पिता का mobile number हमेशा याद रखने की सलाह दी गई।
