छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिले OSD और निज सहायक…सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों के ओएसडी के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। टीआर साहू को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के तौर पर पदस्थ किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जारी सूची के अनुसार लक्ष्मी भारती तिवारी को लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है। वहीं रमेश कुमार सिंह को श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इनके अलावा मनोज शुक्ला को जो कि सूचना सहायक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल थे, बृजमोहन अग्रवाल मंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रकाश चंद्र कोरी, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Share this
READ MORE  करोड़ों के चावल की हेराफेरी: ED के रडार पर राइस मिलर, ट्रांसपोर्टरों के साथ अफसरों की होगी गिरफ्तारी