छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह जांजगीर-चांपा में आकृति महिला मंडल का आनंद मेला

Share this

🔷 विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक कटियार हुए शामिल

जांजगीर 16 जनवरी (दुर्ग न्यूज )। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह के बसंतपुर आवासीय परिसर में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रभा कटियार रहीं। प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने व्यंजनों की तारीफ करते हुए आनंद मेला आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव व सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर उन्होंने आकृति महिला मंडल के लोगो का विमोचन भी किया। आनंद मेला से पहले प्रबंध निदेशक ने विद्युत संयंत्र के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा भी कीं। कार्यपालक निदेशक श्री बंजारा ने आवासीय कॉलोनी के अधूरे कार्यों व कुछ समस्याओं से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने जल्द ही सभी कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
आनंद मेला में महिला मंडल अध्यक्ष निवेदिता बंजारा एवं कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा द्वारा मुख्य अतिथि श्री एवं श्रीमती कटियार का पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। आनंद मेला का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एवं अतिथियों द्वारा भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना से किया गया। अध्यक्ष निवेदिता बंजारा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी तथा महिलाएं उपस्थित रही।
आंनद मेला में महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अतिथियों द्वारा पतंग भी उड़ाए गए।

Share this
READ MORE  बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में परविंदर की जीत, एनके बंछोर अध्यक्ष और अंकुर मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, पुराना पैनल फिर जीता