दुर्ग पुलिस ने जीआरपी आरक्षकों समेत 3 आरोपियों से जब्त किया 16 किलो गांजा

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। मोहन नगर थाना क्षेत्र में सीएसपी दुर्ग व एडी की टीम ने 16 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में जीआरपी के 2 सिपाहियों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल (आईपीएस) ने बताया कि थाना मोहन नगर क्षेत्र के अंतर्गत सीएसपी दुर्ग की टीम एवं एडी टीम के द्वारा दबिश देकर जीआरपी के दो आरक्षक एवं एक आरोपी को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान तीनों ही आरोपी के पास से 16 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ है। गिरफ्तार जीआरपी पुलिस के आरक्षकों में विकास सिंह तथा शैलेन्द्र कुमार निवासी रेलवे क्वाटर 64/2 दुर्ग शामिल हैं।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत किस्म के महा झींगा का ट्रायल प्रारंभ