रायपुर में व्यापारी के यहां मारी रेड, अधिकारी बोले-लगातार जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई | CG GST caught tax evasion of one crore in Raipur, Chhattisgarh News

Share this

रायपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ CGGST ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रायपुर में CGGST की टीम ने एक व्यापारी के यहां रेड मारकर एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। जिसे जमा भी करवा लिया गया है।

बताया जा रहा है कि टीम को यह इंपुट मिले थे कि रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित महाबीर ट्रांस सर्विस में बड़े पैमाने पर टैक्सी चोरी की जा रही है। इसी आधार पर सोमवार को एक टीम ने व्यापारी के यहां दबिश दी। जिसके बाद दस्तावेजों की जांच की गाई। दस्तावेजों की जांच में टैक्स जमा करने में गड़बड़ी मिली है।

जांच में पता चला कि यहां करीब एक रोड़ रुपए की टैक्स चोरी की गई है। जिसके बाद व्यापारी से अधिकारियों ने इस पैसे को जमा करवा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन, 10 को क‌ई यात्री गाड़ी रद्द