पत्नी के निधन बाद साली ने निकाल लिए बैंक से 1 लाख रूपये, जीजा ने भिलाई में लिखाई रपट, मां-बेटे पर चार सौ बीसी दर्ज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 मार्च। हुडको निवासी महिला की मृत्यु के बाद उसकी बहन ने बेटे की मदद से बैंक खाता से 1 लाख 1 हजार रूपये निकाल लिए हैं। जिसकी जानकारी होने पर मृतका के पति अरुण चक्रवर्ती ने भिलाई नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आमदी नगर हुडको निवासी 55 वर्षीय अरुण चक्रवर्ती ने अपनी साली श्रीमती वंदना मिश्रा एवं उसका बेटा रजत पर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नि की मृत्यु उपरांत उनकी जानकारी के बगैर बैंक खाते से युपीआई के माध्यम से कुल 1 लाख 1 हजार 1 रुपये निकालकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि अर्चना चक्रवर्ती की मृत्यु जुलाई 2023 को कैंसर से रायपुर हस्पिटल में हो गयी थी। अर्चना का केनरा बैंक सेक्टर-6 भिलाई में खाता था। बीमारी के समय उनका मोबाइल अर्चना की माता निभा हजारा के पास था। यह मोबाइल उनके बैंक के खाते से जुड़ा हुआ था। छोटी बहन वंदना ने अर्चना की मृत्यु के तीन दिन बाद 16 जुलाई से 19 जुलाई 2023 तक युपीआई के माध्यम से रूपये निकाल अपने बेटे रजत के खाते में शिफ्ट कर लिया। पुलिस ने अवधपुरी रिसाली निवासी वंदना और रजत के खिलाफ धारा 34 और 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सिविक सेंटर में देर रात तंदूर इंचार्ज को डंडे से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज