सिविक सेंटर में देर रात तंदूर इंचार्ज को डंडे से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

Share this

दुर्ग न्यूज, 29 मई। शादी पार्टी में केटरिंग के दौरान तंदूर इंचार्ज के साथ सेक्टर-10 निवासी दो लोगों ने देर रात जमकर मारपीट की और उसे बांस के डंडे से खूब मारा। रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी कुट्टी निवासी सेक्टर-10 सड़क-10 भिलाई और दिनकर निवासी रूआबांधा बस्ती के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एएसआई सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि क्वार्टर 2सी, सड़क-55 सेक्टर 6 तेलुगु मोहल्ला निवासी ए अजय ने देर रात थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवायी है कि बीती रात्रि सिविक सेंटर स्थित इंजीनियरिंग भवन में शादी पार्टी में वह तंदूरी बनाने गया था। शादी की पार्टी रात 2 बजे तक चली। इसी दौरान भवन के बाहर खड़े सेक्टर-10 निवासी टिल्लू प्रधान ने अजय को आवाज देकर खाना देने के लिए बुलाया। टिल्लू के साथ उसका दोस्त कुट्टी, दिनकर सहित अन्य लोग भी थे। अजय खाना लेकर पहुंचा ही था कि कुट्टी और दिनकर उससे गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने‌ की धमकी देते हुए हाथ मुक्का और बांस के डंडे से मारपीट की। अजय के गाल, हाथ और कोहनी में चोट आई है। इस दौरान ए रमेश, डी सूरज एवं अन्य काम करने वालों ने बीच बचाव कर अजय को छुड़वाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डाक मतपत्रों की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी, जिला निर्वाचन अधिकारी की टीम की कार्यप्रणाली पर जताया असंतोष