अपशब्द बकने से मना करने पर 4 लोगों ने मां और बेटों को मिलकर पीटा, जमीन पर घसीटते रहे आरोपी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर, 29 मई। बीती रात दूसरे के घर के सामने खडे़ हो मोहल्ले के ही चार लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। घर के मुखिया ने जब उन्हें अपशब्दों का प्रयोग उसके घर के सामने नहीं करने कहा तो चारों आगबबूला हो उसे ही मारने पीटने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला और अन्य युवक से भी मारपीट हुई है। घटना जामुल थानांतर्गत अंबेडकर चौक सुरडुंग क्षेत्र की है। देर रात शिकायत पर जामुल पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी अनिल पात्रे , गोपी गायकवाड, मुरली और अमृत के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जामुल पुलिस ने बताया कि सुरडुंग निवासी गोविंद साहू (25 वर्ष) पेशे से टाईल्स लगाने का काम करता है। कल रात जब वह काम से लौटा तो साढे़ 8 बजे उसके घर के सामने खडे़ अनिल पात्रे, गोपी गायकवाड, मुरली, अमृत आपस में गाली गलौच कर रहे थे। गोविंद ने घर में महिलाएं होने की बात कहते हुए उन्हें दूर जा कर आपसी विवाद निपटाने को कहा जिससे आरोपियों ने तुम मना करने वाले कौन होते हो कह कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात घूंसा से मारपीट करते जमीन पर गिरा दिया। तभी गोविंद की मां कालिन्द्री, भाई चुम्मन साहू बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। गोविंद को जमीन में घसीटने से पैर के गुठने के पास, कालिंद्री की कमर और चुम्मन लाल साहू के गले के पास चोट आयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ MORE  24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन, 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला
Share this