स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 5 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन

Share this

० छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का जताया आभार

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 15 मार्च। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल पर थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये थे।

 

निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया गया है। साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया।

आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल से किया है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के युवक ने फिलीपींस की लड़की से रचाई शादी, फिर गले लगाकर किया बेहतरीन डांस | Chhattisgarh's young man married a girl from Philippines, then hugged and danced beautifully