कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक लेंगे, MP के पूर्व अध्यक्ष को बनाया है पर्यवेक्षक | Former Union Minister Arun Yadav will come to Raipur on Wednesday: Congress will hold a meeting of join hands campaign, former president of MP has been made observer

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Former Union Minister Arun Yadav Will Come To Raipur On Wednesday: Congress Will Hold A Meeting Of Join Hands Campaign, Former President Of MP Has Been Made Observer

रायपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अरुण यादव मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। - Dainik Bhaskar

अरुण यादव मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी तेज हो रही है। 19 जनवरी को रायपुर में इसकी महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस ने यादव को छत्तीसगढ़ में इस यात्रा का संयोजक बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव 18 जनवरी बुधवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। वे 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.15 बजे राजीव भवन में ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चर्चा होगी। शाम 6.55 बजे वे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है, 19 जनवरी की इस बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय होगी और नेताओं को जिम्मेदारी बांटी जाएगी।

कांग्रेस ने 26 जनवरी से “हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन प्रस्तावित है। यह रैली राजधानी रायपुर में होगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगा रही। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी।

एक महीने में 90 हजार किमी यात्रा की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेंगी। एक दिन में कम से कम तीन हजार किमी यात्रा होगी। ऐसे में 30 दिन में 90 हजार किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा।

कार्यकारिणी की बैठक में भी हुई थी चर्चा

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की चर्चा कांग्रेस की पिछली बैठकों में होती रही है। दिसम्बर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर बात हुई थी। सभी को इस अभियान मेंे पूरी जिम्मेदारी से जुटने को कहा गया था। इस अभियान के जरिये कांग्रेस चुनाव पूर्व अपनी सभी समितियों को रीचार्ज करने की भी कोशिश में है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दुर्ग संसदीय क्षेत्र में 73.68 % मतदान, सर्वाधिक पाटन 81.98% तथा सबसे कम 64.32% मतदान भिलाई नगर में