
दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। दुर्ग जिला के जेवरा सिरसा चौकी और जामुल थाना अंतर्गत सड़क हादसे में आज दो लोगों की मौत हो गयी। एक युवक की बाइक से गिरने के कारण तो दूसरे वृद्ध को ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जबकि इस घटना में एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गौरतलब हो कि दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसों के कारण लोगों की जा रही है। आज भी 3 सड़क हादसों में 3 लोगों की जान चली गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना जेवरा-सिरसा में रात में खपरी कुटेला भाठा के पास हुई जिसमें बाइक सवार नितेश कुमार निषाद (28 वर्ष) की बाईक से गिरने से मौत हो गयी। दूसरी घटना जामुल की है। जामुल टीआई याकूब मेमन ने बताया कि सोमवार की दोपहर नंदिनी रोड में ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कंपनी के मैनेजर शिवसुंदर गुप्ता (68 वर्ष) की मौत हो गयी वहीं अचिन्त मंडल घायल है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। कल देर रात नेहरू नगर ब्रिज पर बाईक सवार एक वकील युवक ने दम तोड़ दिया था जबकि सोमवार को ही पाटन में स्कूटर सवार 12वीं के छात्र को कार ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है।

