31 मार्च से शुरू होगी रायपुर-जगदलपुर की फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन भर सकेंगे उड़ान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 मार्च। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान भर सकेंगे। वहीं जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही ये उड़ानें शुरू की जा रही हैं।

 

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6E 7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6E 7105 जगदलपुर से दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6E 7092 जगदलपुर से दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6E 7095 रायपुर से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3.10 बजे पहुंचेगी।

Share this
READ MORE  पहले लकड़ी के टुकड़े से किया वार, युवक बेहोश हुआ, तो रस्सी से गला घोंट डाला | Nephew strangled to death in land dispute in Raigarh district, accused uncle arrested