भाजपा की हर गारंटी फेल, वादाखिलाफी और कोरी लफ्फाजी ही मोदी की गारंटी – कांग्रेस

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की हर गारंटी फेल, वादाखिलाफी और कोरी लफ्फाजी ही मोदी की गारंटी है। मोदी सरकार ने 10 सालो में एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने अपने 2014 के घोषणापत्र में 25 करोड़ नौकरियां निर्मित करने का वादा किया था। 2023 में, केंद्र सरकार ने माना कि 2014 के बाद से केवल 1.2 करोड़ नौकरियां निर्मित हुई हैं। यह मूल गारंटी का बीसवां हिस्सा भी नहीं है । वर्तमान में 25 से कम आयु के दस में से चार स्नातक बेरोजगार हैं। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल बेरोजगारों में से 83 परसेंट बेरोजगार युवा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री शुक्ला ने कहा कि मोदी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी। इस लक्ष्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी। वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत-सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक-आतंकवाद से कम न थी।

 

श्री शुक्ला ने कहा कि मोदी राज की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत ने दम तोड़ दिया। कैग की रिपोर्ट से पता चला कि योजना के 7.5 लाख से अधिक लाभार्थी अमान्य थे। मध्य प्रदेश में, ’मृत’ घोषित किए जा चुके 400 मरीजों को भी एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था।

READ MORE  घर के सामने पानी बहाने पर पड़ोसी से हुआ विवाद तो किया वार, बेटी सिम्स में भर्ती | Dispute with neighbor for shedding water in front of the house, then attacked, daughter admitted to Sims

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा उज्जवला में भी मोदी सरकार ने महिलाओ को ठगा। सब्सिडी के बावजूद, 2022-23 में 1.2 करोड़ से अधिक परिवारों ने सिलेंडर नहीं खरीदा। अन्य 1.5 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक सिलेंडर लिया।

 

मोदी सरकार की योजनाओं की विफलता बताती है। मोदी ने 10 सालों तक केवल जुमलेबाजी एवं भाषण की सरकार चलाया। इस लोकसभा में जनता इसका हिसाब लेगी।

Share this