महतारी वंदन योजना: महिलाओं के खाते में आज आएगी दूसरी किश्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 3 अप्रैल। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि पहले दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन वित्तीय वर्ष के कारण तिथि में बदलाव किया गया। जिसके कारण महिलाओं के खाते में राशि नहीं भेजी गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्‍तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

Share this
READ MORE  केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के आश्वासन के बाद लिया फैसला, स्मार्ट सिटी में गड़बड़ी की होगी जांच | BJP's strike postponed Youth Hub Chowpatty dispute Raipur Chhattisgarh BJP Congress Rajesh Moonat Ejaz Dhebar Raman Singh local news chhattisgarh