कोरचोली मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, मौके से मिले तीन और शव

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 3 अप्रैल। कोरचोली के जंगल में फोर्स से हुए मुठभेड़ के बाद आज सुबह सर्चिंग के दौरान तीन और नक्सलियों के शव मिले। इसके पहले मंगलवार देर शाम तक मौके से 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। इस तरह से मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या 13 पहुंच गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंगलवार सुबह से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की दिन भर मुठभेड़ चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस की सर्चिंग में 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। इसके बाद आज सुबह फिर से सर्चिंग के दौरान तीन और नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

 

इस तरह से मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या 13 हो गई है। संख्या के लिहाज से यह नक्सलियों के लिए यह बड़ा झटका है। सभी नक्सलियों के शव को बीजापुर जिला मुख्यालय में लाया जाएगा।

Share this
READ MORE  भाजपा की हर गारंटी फेल, वादाखिलाफी और कोरी लफ्फाजी ही मोदी की गारंटी – कांग्रेस