दुर्ग न्यूज़, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित समेत पप्पू ढिल्लन को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों के गिरफ्तारी वारंट पर स्टे लगा दिया है। आबकारी विभाग FIR की जांच पर स्टे के बावजूद अंतरिम जमानत खारिज कर वारंट जारी करने का ऑर्डर ओवर रूल करने पर ईडी को कोर्ट से फटकार भी पड़ी।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
बचाव पक्ष से वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखा। तीनों ही आरोपियों को कोर्ट ने अगले 6 हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है। जस्टिस संजय किशन कौल की डबल बेंच में मामले की सुनवाई हुई।
