हनी ट्रैप सेक्स स्कैंडल: गैंग के 3 और आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बलौदाबाजार), 4 अप्रैल। पुलिस को सेक्स स्कैण्डल मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया। वहीं एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी 4 नामजद सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। इस बहुचर्चित कांड में वकील, नेता और पत्रकार आरोपी बनाए गए हैं।

 

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि बलौदाबाजार मे चर्चित सेक्स स्कैण्डल में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ के लिए रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। एक आरोपी को पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसका नाम महान मिश्रा है। आज 3 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें दो महिला दुर्गा टंडन, रवीना टंडन और प्रत्युष मरैया उर्फ मोन्टी है।

 

उन्होंने बताया कि मामले में अभी 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है और बहुत जल्द पकड़ लिये जाएंगे। फरार आरोपियों में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के प्रतिनिधि रहे शिरीष पांडे सहित दो महिला और एक पत्रकार भी शामिल है। जिसने खबर प्रकाशित नहीं करने के एवज में पैसा लिया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बलौदाबाजार जिले के लोगों से अपील की है कि जो लोग ऐसे प्रकरण में पीड़ित हैं या जिनको इस तरह के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है वे बलौदाबाजार पुलिस से मदद ले सकते हैं।

 

बता दें कि बलौदाबाजार में सेक्स स्कैण्डल में काफी लोग फंसे हुए हैं और जिनसे आरोपियों ने पुलिस और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रूपये की वसूली की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक 41 लाख का मामला सामने आया है और ये फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और भी बढ़ सकता है। पुलिस की संलिप्तता पूछे जाने पर कहा कि अभी मुख्य आरोपी फरार है, जिसके पकड़े जाने के बाद यदि संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

READ MORE  छत्तीसगढ़ व्यापमं की 23 भर्ती परीक्षा 29 को, राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षाएं
Share this