भिलाई नगर, 30 अप्रैल। जयंती स्टेडियम भिलाई में 25 अप्रैल से जारी शिव महापुराण कथा स्थल पर कल देर रात से आज सुबह तक जारी भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सभी भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि आज रविवार की कथा घर पर रहकर ही सुनें।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
सोशल मीडिया पर पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा यह पोस्ट आज सुबह ही की गई है। पोस्ट में अपील करते हुए उन्होंने लिखा है कि भिलाई कथा में शनिवार की रात्रि अत्यधिक शिव भक्त आने के कारण रविवार को बहुत अधिक बारिश हुई। इस वजह से आप सभी शिव भक्तों से विनम्र निवेदन है कि आज की कथा आप सभी घर पर ही सुनें।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
