मौसम का अलर्ट, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश और तेज हवाएं

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 1 और 2 मई को भारी बारिश होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तमिलनाडु, कराईकल, केरल, पुडुचेरी, रायलसीमा, इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले 5 दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में आज को ओला गिर सकता है। केरल में आज दक्षिण इंटीरियल कर्नाटक में आज और कल रायलसीमा औऱ तमिलनाडु के घाट वाले इलाकों में  1 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

नार्थ-ईस्ट के राज्यों और महाराष्ट्र गुजरात में बारिश का अलर्ट

वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सब हिमालयी औऱ सिक्किम में आज, ओडिशा में 1 मई, झारखंड मे 1 मई को ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा देश के उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश में 2 मई, मेघालय, असम में 30 से 2 मई, त्रिपुरा, मिजोरण, मणिपुर, नागालैंड में 1 और 2 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश और छींटे देखने को मिल सकती है।

Share this
READ MORE  पतोरा की सरपंच अंजिता को दिल्ली में मिला स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सम्मान