पीएम के लिए अपशब्द कहने वाला युवक छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 अप्रैल। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की आमसभा के बाद प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा में शनिवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की आमसभा हुई और आमसभा के बाद कन्हैया कुमार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तभी किसी ने पीएम के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने मस्तूरी थाना में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अरविंद कुमार सोनी है।

Share this
READ MORE  उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार